रेस्क्यूDeath :- सतपुली में गाड़ी खाई में गिरी चालक की मौत Panchur Varta10 March 202610 March 202601 min पौड़ी गढ़वाल 10 मार्च 2026। थाना सतपुली ने एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना दी कि सतपुली मार्केट से ऊपर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। यह सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए। मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान हरिओम पुत्र जगदीश, निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: Rescue:- चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर हादसा: 400 मीटर गहरी खाई से युवती का शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान Post navigation Previous: Anemia :- एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भNext: March:- तिब्बती लोग तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर निकाला मार्च Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर हादसा: 400 मीटर गहरी खाई से युवती का शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0
Rescue :- पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने निकाला खाई से Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Accident:- खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; तीन गंभीर देहरादून रेफर Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Safe:- चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा को लेकर हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा Panchur Varta15 September 202615 September 2026 0