Headlines

Mock Drill:- विकास नगर के हर्बटपुर अंतर्गत भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव जारी

देहरादून 18 मार्च 2026।

 देहरादून जनपद में प्रातः करीब 9:45 बजे से एक के बाद एक घटना घटने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई,

सूचना के प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने IRS को सक्रिय किया, जिस सम्बंधित अधिकारियों द्वारा कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर विभिन्न घटना स्थलों पर तैनात कार्मिकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

विकास नगर के हर्बटपुर अंतर्गत भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव जारी है,

वही चार धाम यात्रा ट्रांजिस्ट कैंप ऋषिकेश बम ब्लास्ट की घटना की राहत बचाव कार्य जारी है।
ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति पर राहत बचाव कार्य जारी है।

मसूरी में अतिवृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन क्षेत्र में वाहन दुर्घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। होटल देवलोक मसूरी के पास रेस्क्यू जारी।

 एस डी आर एफ ने बताया कि लापता व्यक्तियों की सर्चिंग कर रही है। इंसिडेंट कमांडर द्वारा अवगत कराया गया की 3 व्यक्ति घायल अवस्था में हैं।

घटना स्थल से सूचना प्राप्त हुई है कि 03 घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल मसूरी के लिए भेज दिया गया है।

कालसी ब्लाक अंतर्गत लालढांग पुल के समीप वाहन दुर्घटना होने की घटना पर राहत एवं बचाव कार्य जारी।हरबर्टपुर सहित सभी आपदाग्रस्त स्थलों पर में राहत बचाव कार्य जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *