Headlines

Bomb :- ऋषिकेश ट्रांजिट में बम की सूचना पर मची भगदड़

देहरादून 18 मार्च 2026।

आपदा कन्ट्रोलरूम में प्रातः 09ः45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश ट्रांजिट में बम होने की सूचना पर भगदड़ मच गई है।

सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन जिला का आईआरएस सिस्टम सक्रिय हो गया।

जनपद देहरादून में आज अलग-2 स्थानों पर घटित हुई घटनाओं 16 लोग घायल हो गए।

 गंगा नदी का जलस्तर बढने से  02 लोग लापता हो गए थे। आज सुबह जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए,

जिसमें जिले के तहसील विकासनगर क्षेत्र में अवस्थित ट्रांजिट कैंप में आग लगने से वहां मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई।

कन्ट्रोलरूम से राहत बचाव दलों एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय एसडीआरएफ, तहसील स्तर पर टीमों को राहत बचाव कार्य हेतु भेजा गया।

   उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी कन्ट्रोल रूम में उपस्थित होकर उक्त स्थलों चल रहे राहत बचाव कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली।

जिलाधिकारी स्वयं राहत बचाव कार्य की पल-पल की ली तथा सकुशल राहत बचाव अभियान का सम्पादन करवाया।

 आज प्रातः जनपद में 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के उपरांत तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रियों के बीच भगदड़ की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही जिला स्तरीय आईआरएस को तत्काल सक्रिय किया गया तथा विभिन्न विभागों की राहत एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

टीमों द्वारा 4 घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते हुए प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सालयों में रेफर किया गया।

 वहीं जनपद के ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में बम विस्फोट की सूचना के पश्चात भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ ही त्रिवेणी घाट,

ऋषिकेश में ऊपरी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से तीर्थ यात्रियों के बहने एवं डूबने की घटनाओं का सिमुलेशन किया गया।

इन परिस्थितियों में एसडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस एवं चिकित्सा टीमों द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा प्रभावितों को सुरक्षित निकाला गया।

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैम्प की घटना में 04 लोग घायल हुए जिनको उपचार हेतु अस्पताल पंहुचाया गया वहीं गंगा का जलस्तर बढाने से 02 व्यक्ति बह गए थे, जिन्हे बचाव टीम द्वारा खोजबीन कर सकुशल बचा लिया गया।

 जनपद के कालसी क्षेत्र अंतर्गत एनएच-707 (जुड्डो-यमुना पुल मार्ग) पर वाहन दुर्घटना में 03 लोग घायल हो गए जिनमें 01 व्यक्ति गंभीर घायल हो गया था,

दुर्घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीमों द्वारा घायलों को वाहन से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय पहुंचाया गया वाहन में कुल 9 यात्री सवार थे।

 इसके अतिरिक्त जिले के मसूरी क्षेत्र में देहरादून-मसूरी-टिहरी मोटर मार्ग (एनएच-707ए) के किमी 162 पर होटल देवलोक के समीप भारी वर्षा के कारण भूस्खलन,

एवं मार्ग धंसने से मार्ग अवरुद्ध होने से फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने तथा यातायात बहाल किया गया,

तथा घटना में 03 घायलों को 108 सेवा के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया।

 उत्तराखण्ड राज्य में संभावित प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान जन-धन की क्षति को न्यूनतम किए जाने,

तथा आपदा पूर्व तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आज जनपद देहरादून में व्यापक मॉक अभ्यास  का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण करना रहा।

 कन्ट्रोलरूम में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल,

जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला कार्यक्रम जितेन्द्र कुमार,

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी रिषभ कुमार, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 विकासनगर में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी योगेश मेहर,  कालसी में उप जिलाधिकारी कालसी/चकराता प्रेमलाल,

मसूरी में नायब तहसील उपेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू आपरेशन का सम्पादन किया गया।

ये भी पढ़ें:   Dog Policy:- नगर निगम ने पशु प्रबंधन को लेकर सख्त रुख अपनाया, पालतू श्वान पॉलिसी 2025 लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Ombra – A Versatile Multiconcept WordPress Theme Omens – Multipurpose Creative WordPress Theme Oment – Event & Conference WordPress Theme OMNIA – Multipurpose, Creative WordPress Theme OmniPrice – PrestaShop Omnibus Directive compatibility module Omnity – Music Store WordPress Theme On-Scroll Animated Grid for Elementor On-Scroll Layout Galleries for Elementor On-Scroll Rotation Grid For Elementor On-Scroll Section Effects for Elementor