देहरादूनBlessings:- सीएम धामी ने श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया Panchur Varta18 March 202601 mins ऋषिकेश 18 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं, और इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया। ये भी पढ़ें: Financial Sanction:- मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Post navigation Previous: Digital Radiography :- दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापितNext: Bomb :- ऋषिकेश ट्रांजिट में बम की सूचना पर मची भगदड़ Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Disposal:- चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण- मुख्य सचिव Panchur Varta18 November 202618 November 2026 0
Financial Sanction:- मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Panchur Varta18 November 202618 November 2026 0
Financial Assistance:- सीएम धामी ने बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख की आर्थिक सहायता Panchur Varta17 November 202617 November 2026 0
Self-Calculation:- सीएम धामी ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना Panchur Varta16 November 2026 0