Headlines

Collision:- तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी एक की हुई मौत

 देहरादून 20 मार्च 2026।

गुरुवार को समय करीब 19:30 बजे सायं एक इनोवा गाड़ी जिसका नम्बर Uk07DF1795 है,

इनोवा के चालक गुनीत सिंह उम्र 43 वर्षीय पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी 4/6 इंदर रोड डालनवाला देहरादून,

जो डीएल कट से तेज गति से गाड़ी चलाते हुए पहले डी एल रोड पर औरा कार नम्बर Uk07TE2606 को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया,

उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी Uk07FS5518 व एक मोटरसाइकिल UK07FR5116 को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया,

जिसमे स्कूटी सवार 01 व्यक्ति राहुल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी 233 अंबेडकर नगर डी एल रोड देहरादून,

तथा बाइक सवार 02 व्यक्ति रोहित फिलिप्स पुत्र फिलिप्स जार्ज, उम्र 48 वर्ष व उसका पुत्र अनुज फिलिप्स निवासी 14 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये,

दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

जबकि दुर्घटना में घायल 02 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस द्वारा निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई।

उक्त घटना में इनोवा गाड़ी द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक Uk05B5133 व उसके पास खड़ी स्कूटी UK07DW 0086 को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया,

तथा उसके बाद उक्त वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा,

जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी Uk07FX1837 व कार Uk07BN2255 क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके चालक गुनीत सिंह को हिरासत में लिया गया है, घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub PaperMag – NewsPaper Magazine WordPress Theme Papr – Newspaper News WordPress Theme Paradise Slider – Responsive Bootstrap Carousel Plugin Paradise Slider – Responsive Bootstrap Carousel Plugin Parador – Hotel Booking WordPress Theme Parallax One Page Builder WordPress Plugin Paras – Business Coach for Women Elementor Template Kit Parax – Creative Agency Elementor Template Kit Park – Creative Portfolio WordPress Theme Parkivia | Auto Parking & Car Maintenance WordPress Theme