Headlines

Rescue:-मसूरी के हाथीपांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया दो को रेस्क्यू

मसूरी 21 मार्च 2026।

देहरादून/आपदा कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ टीम सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के हाथीपांव पैदल मार्ग के निकट एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की तत्काल आवश्यकता है।

 इस सूचना पर सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून एवं दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

रेस्क्यू के दौरान जानकारी मिली कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था। टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान पाया गया कि वह युवक वाहन,

एवं चट्टान के बीच फंसा हुआ है तथा वाहन खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में लटका हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है।

एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:   Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *