Headlines

Welcome :- चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत 

हल्द्वानी 21 मार्च 2026।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन पर उस समय गौरवान्वित हुए जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरो ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया।

रक्षा मंत्री ने मौजूद सभी चयनित अग्निवीरो से कहा भारत मां की रक्षा के लिए आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है।

इस अवसर पर साथ में आए मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरो को तिलक लगाया और मां भारती की रक्षा के लिए जाने के लिए शुभ कामनाएं दी।

ये चयनित अग्निवीर , यूथ फाउंडेशन में अभ्यास करके सेना में जा रहे है।

इस अवसर पर मौजूद यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि इस बार उनके 752 कैंडिडेट्स में से 710 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है।

उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मोटिवेशन से यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देता है।

रिटर्न और शारीरिक परीक्षाओं का अभ्यास कराता है और अभी तक 15 हजार से अधिक युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बल,पुलिस आदि में राष्ट्र सेवा के लिए भेज चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल कोठियाल के राष्ट्र सेवा के इस कार्य की प्रशंसा की और चयनित अग्निवीरो के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल एवरेस्ट विजेता और सेना के विशिष्ट पदकों से सम्मानित रह चुके है

और केदारनाथ आपदा के बाद केदारनगरी के पुनर्निर्माण के लिए उनकी सेवाओं को सराहा जाता है।

ये भी पढ़ें:   Praised Fiercely :- सरकार के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub RT-Theme 18 Responsive WordPress Theme RT-Theme 19 | Multi-Purpose WordPress theme RT-Theme 20 | Health and Medical Product Catalog WordPress Theme Rubbez- WooCommerce & Corporate WordPress Theme Rubik – A Perfect Theme for Blog Magazine Website Rubik – Magazine and Blog WordPress Theme Ruby – IT Solutions Company Elementor Template Kit RubyBuild – Building & Construction WordPress Theme Rufers – Renovation Services WordPress Theme Ruffer – Roof Construction & Repair WordPress Theme