Headlines

Devotees :- हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

देहरादून 2 अप्रैल 2026।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है और आज के इस पावन अवसर पर सनातनियों के आराध्य और भगवान राम के अनन्य भक्त अंजनी पुत्र हनुमान  का जन्मोत्सव है।

 इसी को लेकर आज मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है और भक्तों की भी भीड़ देखी जा रही है।

जहां भक्त हनुमान भगवान राम सीता लक्ष्मण और उनके सच्चे भक्त हनुमान जी की पूजा, आरती कर रहे हैं।

इसके साथ ही भजन कीर्तन से भी भगवान की स्तुति की जा रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान को भगवान शंकर का ही अंश माना गया है।

कहा जाता है कि हनुमान जी ने भगवान शंकर के ग्यारहवें अवतार के रूप में मां अंजनी और केसरी के घर जन्म लिया था,

मान्यता ये भी है कि हनुमान जी को चिरंजीवी का वरदान मिला था, जिससे वे अपने भक्तों की रक्षा हर काल समय में करते हैं।

 

ये भी पढ़ें:   Solution Day:- अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *