नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को रुद्रपुर से किया गिरफ्तार
चमोली – पीड़ित ने थाना थराली में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उने बताया गया कि प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भेटा ने लॉकडाउन के दौरान मेरी नाबालिग पुत्री का नहाते हुए वीडियो बना लिया था।
जिसके आधार पर वह लगातार मेरी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा और इसी दौरान उसने दबाव बनाकर मेरी पुत्री से उसके अश्लील वीडियो मांगे और वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो वायरल होने की सूचना मुझे मिली साथ ही मेरे पूछने पर मेरी पुत्री ने बताया कि प्रदीप उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 07/2024 अंतर्गत धारा 376,506 भादवि व धारा 4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष थराली के निर्देशन में 22 फरवरी 24 को अभियुक्त प्रदीप सिंह को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
