स्वास्थ्यInauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण Panchur Varta13 April 202601 mins देहरादून 13 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल देहरादून में छह नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज, आसान रजिस्ट्रेशन और स्पेशलाइज्ड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरूरत कम पड़ेगी और अस्पताल में सुविधाएं और सुगम हो जाएंगी। – ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट — बच्चों के बेहतर रिहैबिलिटेशन और फिजिकल रिकवरी के लिए। – हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर — अब मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर टोकन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा, समय की बचत होगी। – स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक एथलीट्स के लिए स्पेशलाइज्ड ओपीडी, खेल से संबंधित चोटों का त्वरित इलाज। – पैथोलॉजी विभाग में Sysmex मशीन ब्लड टेस्ट्स के लिए एडवांस्ड, एक्यूरेट और तेज लैब सुविधा। – हेल्थ पैकेज चेकअप्स आम लोगों के लिए किफायती और स्पेशलाइज्ड स्वास्थ्य जांच पैकेज। – एनस्थीसिया वर्क स्टेशन ऑपरेशन थिएटर और सर्जिकल विभागों को मजबूत करने के लिए नया वर्कस्टेशन। इस मौके पर दून मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्य, प्रिंसिपल डॉ. गीता जैन, एक्जीक्यूटिव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के.सी. पंत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कदम उत्तराखंड सरकार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। देहरादून के रहने वाले मरीजों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है। ये भी पढ़ें: Inauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण Post navigation Previous: Strong:- डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – सीएम धामीNext: Letter :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी ने राज्य के सभी सांसदों और राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Inauguration:-स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण Panchur Varta16 July 202616 July 2026 0
Tumor:- एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने मरीज की जांघ से 35 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला Panchur Varta4 July 20264 July 2026 0
Action :- आईसीयू में एसी बंद, रजिस्टर अधूरे, वार्डों में गंदगी; डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश Panchur Varta2 July 2026 0
Drug Trade:- कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहे नशे का कारोबार, एसटीएफ ने जनरल स्टोर संचालक को दबोचा Panchur Varta1 July 2026 0