देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्री दोनों धामों के यात्रा मार्ग , सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं,साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं।
जगह-जगह तैनात पुलिस बल, सहायता केंद्रों की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था के कारण दर्शन प्रक्रिया सहज रूप से संपन्न हो रही है।
इसी क्रम में चारधाम यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आए अपर डिस्ट्रिक्ट जज प्रमोद कुमार गुप्ता ने यमुनोत्री धाम में माँ यमुना जी के दर्शन के उपरांत धाम में की गई,
व्यवस्थाओं और तैयारियों के लिए उन्होंने शासन और जिला प्रशासन को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई सुगम, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण धाम में आ रहे श्रद्धालु सुगमता के साथ दर्शन कर रहे हैं।
इस पावन यात्रा के महत्व और गरिमा के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद और सुरक्षित बनाने के सभी इंतजाम किये गए हैं।