देहरादूनDetermined:-नगर निगम की बोर्ड बैठक में किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाली बधाई अधिकतम रु5100/- निर्धारित किया Panchur Varta29 April 202629 April 202601 mins देहरादून 29 अप्रैल 2026। देहरादून नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में चतुर्थ बोर्ड अधिवेशन आहूत किया गया। अधिवेशन में विधायक/सदस्य एवं पार्षद उपस्थित रहें। अधिवेशन में सर्वप्रथम पूर्व बोर्ड अधिवेशन की कार्यवाही की पुष्टि की गई। जिसके उपरान्त शहर के समग्र विकास एवं जनहित से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गईं। साथ ही पाषदों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार सें चर्चा की गई। अधिवेशन में महापौर महोदय द्वारा निम्न महम्वपूर्ण घोषणाएं की गयीः- 1. अधिवेशन में बोर्ड द्वारा किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाली बधाई धनराशी अधिकतम रु5100/- निर्धारित किये जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया गया। 2. पार्यावरण मित्रों का मानदेय प्रतिदिन रु500/- से बढाकर रु800/- किया गया। 3. प्रत्येक वार्ड में पर्यावरण मित्रों का समान वितरण सुनिश्चित किये जाने की घोषणा की गई। बैठक में नगर आयुक्त नमामि बंसल, जल संस्थान, जल निगम ,पेयजल, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, सिचाई/लघु सिचाई विभाग, एम0डी0डी0ए0 , पुलिस विभाग , स्मार्ट सिटि के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहें। अधिवेशन की शेष कार्यवाही कल सुबह 11ः00 बजे से पुनः सुचारु रुप से चलेगा। ये भी पढ़ें: Control Room :- उत्तराखंड कांग्रेस ने एडवोकेट राकेश नेगी को एसआईआर कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया Post navigation Previous: Aware:-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूकNext: Courtesy Call:- केन्द्रीय रेल मंत्री के साथ ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर सांसद बलूनी व मंत्री डाॅ. रावत हुई चर्चा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Financial Sanction:-मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Panchur Varta4 August 20264 August 2026 0
Disposal:-सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण – सीईओ Panchur Varta4 August 20264 August 2026 0
Special Focus :- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर और मसूरी विधानसभा पर विशेष फोकस के दिए निर्देश Panchur Varta4 August 20264 August 2026 0
Control Room :- उत्तराखंड कांग्रेस ने एडवोकेट राकेश नेगी को एसआईआर कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया Panchur Varta3 August 20263 August 2026 0