Headlines

Rath:- अग्निवीर योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन का रथ कुमाऊँ-मंडल को हुआ रवाना

 देहरादून 4 मई 2026।

अग्निवीर योजना के खिलाफ चल रहे उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में,

राज्यव्यापी आंदोलन के चतुर्थ चरण का शुभारंभ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल,

व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।

कर्नल नेगी ने कहा कांग्रेस के इस राज्यव्यापी आंदोलन में उत्तराखंड कांग्रेस के सभी शीर्ष नेतृत्व ने अपनी भरपूर भागीदारी निभाई।

दो यात्राऐं हम गढ़वाल मंडल और एक यात्रा कुमाऊँ-मंडल में कर चुकें हैं।

जिसको भारी जनसमर्थन मिला अब चतुर्थ चरण की यह कुमाऊँ-मंडल की है जिसकी 8 सदस्यीय यात्रा टीम खटीमा ,

चम्पावत, पिथौरागढ, बागेश्वर, व नैनीताल से कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं , आमजन व प्रेस से संवाद स्थापित करते हुए 9 मई के देहरादून पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें:   Pleasure Tourism:- हरीश रावत ने सतपाल महाराज के बयान पर जताई आपत्ति, कहा माणा और बदरीनाथ को प्लेजर टूरिज्म से दूर रखना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *