देहरादूनScope of RTE :- छात्र हित में आरटीई का दायरा बढ़ाकर इंटरमीडिएट तक करे सरकार- मोर्चा Panchur Varta10 May 202610 May 202601 mins देहरादून 10 मई 2026। विकासनगर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि, वर्तमान में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के प्रावधानों के तहत आठवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा मुहैया किए जाने हेतु, केंद्र सरकार द्वारा प्रावधानित किया गया है, जोकि किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं हैं। सरकार को इसको आठवीं कक्षा से बढाकर इंटरमीडिएट तक करना चाहिए, जिससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करा सकें। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा इस प्रावधान के तहत 25 फ़ीसदी कोटा निर्धारित किया गया है, जोकि नाकाफी है। इसको बढाकर 35-40 फ़ीसदी किए जाने की जरूरत है। नेगी ने कहा कि इस अधिनियम के तहत गरीब छात्रों को प्राइवेट व अन्य स्कूलों में आठवीं कक्षा तक तो निशुल्क शिक्षा मुहैया हो जाती है, लेकिन आठवीं के पश्चात छात्रों को या तो स्कूल छोड़ना पड़ता है या फिर सरकारी विद्यालयों में दाखिला लेना पड़ता है, जहां पढ़ाई -लिखाई में काफी भिन्नता होती है, जिस कारण उसका भविष्य खराब हो जाता है। सरकारी स्कूलों का हाल किसी से छिपा नहीं है। नेगी ने कहा कि एक और जहां सरकार सांसदों पर उनकी सुख -सुविधाओं, वेतन -भत्तों व पेंशनों पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी और अगर सरकार इन गरीब छात्रों पर खर्च करेगी तो देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकती हैं। मोर्चा केंद्र सरकार से मांग करता है कि आरटीई का दायरा बढ़ाकर इंटरमीडिएट करे व 25 फ़ीसदी कोटा के स्थान पर कम से कम 35-40 फ़ीसदी निर्धारित करे, जिससे गरीबों को निशुल्क शिक्षा मुहैया हो सके। पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे। ये भी पढ़ें: Accident:- मोहोबेवाला चौक पर बड़ा हादसा टला, ईंटों से भरा ट्रक ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा Post navigation Previous: Investigation :- आकाश के साथ हुई मारपीट व लुट पर पुलिस कर रही है जांच पड़तालNext: Landslide :- भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला नीति-मलारी नेशनल हाईवे 107B पर भूस्खलन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Green Signal:-मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Accident:- मोहोबेवाला चौक पर बड़ा हादसा टला, ईंटों से भरा ट्रक ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Public Anger🤬:-किशाऊ बांध के खिलाफ क्वानू में फूटा जनाक्रोश, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Service Bridge:- चकराता के मोहना में सेवा सेतु शिविर में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0