अपराधInvestigation :- आकाश के साथ हुई मारपीट व लुट पर पुलिस कर रही है जांच पड़ताल Panchur Varta10 May 202610 May 202601 mins देहरादून 10 मई 2026। विनोद कुमार निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, देहरादून ने 08 मई को थाना प्रेम नगर पर लिखित प्रार्थना दिया। की उनका पुत्र आकाश कुमार, जो आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, दिनाँक 06-07 मई की देर रात में अपनी शिफ्ट खत्म कर समय करीब 02:15 बजे रात्रि में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए रैपीडों का इंतजार कर रहा था। इस दौरान स्कूटी सवार दो व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी में बैठाकर प्रेमनगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास जमुना वाला पुल पर ले गये, जहाँ उनके द्वारा आकाश के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, पैसे ले गए तथा उसे मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गए। चूंकि पीड़ित आकाश कुमार वर्तमान में दून अस्पताल में उपचाराधीन है, तथा घटना के संबंध में किसी भी तथ्य को स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ है, जिस कारण वादी विनोद कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के तथ्यों के आधार पर पुलिस की अलग अलग टीमें गठित की गई है, पुलिस ने घटनास्थल व आने जाने वाले मार्गो पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के साथ साथ घटना के सभी तथ्यों की विस्तृत जाँच की जा रही है। जाँच के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। ये भी पढ़ें: Accident:- मोहोबेवाला चौक पर बड़ा हादसा टला, ईंटों से भरा ट्रक ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा Post navigation Previous: Disposal:-जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का निस्तारणNext: Scope of RTE :- छात्र हित में आरटीई का दायरा बढ़ाकर इंटरमीडिएट तक करे सरकार- मोर्चा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Conspiracy:- साढ़े सात लाख के डेयरी सौदे से शुरू हुआ विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर अगवा करने की साजिश Panchur Varta26 September 202626 September 2026 0
Fake Documents:- नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस प्रकरण में एक और अभियुक्त गिरफ़्तार Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Blame:- पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; मामले की जांच जारी Panchur Varta23 September 202623 September 2026 0
Arrested:- मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ़्तार Panchur Varta22 September 202622 September 2026 0