Headlines

Rescue :- भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति के लिए चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

 नैनीताल 12 मई 2026।

  नैनीताल आपदा कंट्रोल रूम ने  एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि भवाली-कैंची रोड पर निगलाट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति, कृष्ण कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अज्ञात, संतुलन बिगड़ने के कारण लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।

एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक की सहायता से गहरी खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई।

रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

तत्पश्चात टीम द्वारा शव को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *