Headlines

Racket :-परिवहन विभाग का दून में फर्जी नंबर प्लेट रैकेट का भंडाफोड़

देहरादून 12 मई 2026।

देहरादून में फर्जी नंबर प्लेट बनाने और सप्लाई करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।

परिवहन विभाग की टीम ने राजपुर रोड क्षेत्र में छापेमारी कर एक कार्यालय से बड़ी संख्या में संदिग्ध और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं।

कार्रवाई के दौरान नियमों के विरुद्ध नंबर प्लेट तैयार किए जाने के प्रमाण मिलने पर कार्यालय को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग को लंबे समय से अवैध तरीके से नंबर प्लेट बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतों के आधार पर की गई छापेमारी में कई ऐसी नंबर प्लेटें मिलीं, जिनके दस्तावेज और रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए।

अधिकारियों ने मौके से कुछ मशीनें और संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फर्जी नंबर प्लेटें किन-किन लोगों और वाहनों तक पहुंचाई गईं।

परिवहन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,

और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद से व्यापक जांच अभियान चलाया जाएगा

ये भी पढ़ें:   Death:-अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में युवती की हो गयी थी मृत्यु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *