रेस्क्यूInjured:- जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी बलेनों कार दो घायल Panchur Varta14 May 202614 May 202601 mins रुद्रप्रयाग 14 मई 2026। रुद्रप्रयाग जवाड़ी पुल के समीप एक कार दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट रतूड़ा को तत्काल अलर्ट किया गया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ अविलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस व डी डी आर एफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। मौके के निरीक्षण में पाया गया कि बलेनो कार संख्या DL8CAL-5335 सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में नदी तट के समीप दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी, जिसमें दो व्यक्ति फँसे हुए थे। दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम एवं जोखिमपूर्ण होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण था। एस डी आर एफ टीम ने गोल्डन ऑवर की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों तक पहुँच बनाई। विषम परिस्थितियों के बीच टीम द्वारा अत्यंत सावधानी एवं कुशलता के साथ दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया, तथा स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड तक पहुँचाया गया। इसके उपरांत दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल रवाना किया गया। दुर्गम भूभाग, सीमित दृश्यता एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सूझबूझ, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए राहत एवं बचाव अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। ये भी पढ़ें: Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत Post navigation Previous: Prostitution:-पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा Next: Delegation :-कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Search :- लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर कर रही है सघन सर्च Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Review:- आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0