उत्तराखंडSave Fuel⛽:-ईंधन बचाओ अभियान, ना घोड़ा ना गाड़ी पैदल चली अपनी सवारी डीएम मयूर दीक्षित Panchur Varta14 May 202601 min हरिद्वार 14 मई 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील की पहल पर आज अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे। उन्होंने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है, कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस मुहिम को सफल बनने में अपना सहयोग करें, तथा जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास से कार्यालय नजदीक है उन्हें पैदल ही कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि आयोजित होने वाली बैठकों का वर्चुअल माध्यम से ही संचालित किया जाएगा, आवश्यकता पड़ने पर ही संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत बचत के लिए अनावश्यक विद्युत लाइटों, एवं उपकरणों का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए तथा कार्यालय एवं कक्ष से बाहर जाने पर सभी अपने कक्षों में लाइट, एवं उपकरणों को बंद करके ही बाहर जाए,जिससे कि विद्युत की बचत की जा सके। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करे। ये भी पढ़ें: Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण Post navigation Previous: Appointment letter :- सीएम धामी ने नव नियुक्त चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किएNext: Elderly Group:-ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी करने वाले महाराष्ट्र की ‘बुजुर्ग टोली’ के छः सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Challan :- लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण Panchur Varta8 June 20268 June 2026 0
Resolution:-खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प Panchur Varta6 June 20266 June 2026 0
Free Flight Service ✈️ :- आपदा प्रबंधन में यूकाड़ा की बड़ी पहल, 08 हेली कंपनी दे रही 80 घंटे की निःशुल्क उड़ान सेवा Panchur Varta4 June 2026 0
Representatives Of The Faith:-मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के प्रतिनिधि-सीएम धामी Panchur Varta3 June 2026 0