Headlines

Appointment letter :- सीएम धामी ने नव नियुक्त चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

देहरादून 14 मई 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

चिकित्सा विभाग में नव नियुक्त चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 243 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

राज्य सरकार द्वारा अब तक 32,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं की प्रतिभा, योग्यता एवं क्षमता को सम्मान देते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रियाएं निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वासपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही हैं।

राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:   De-Addiction Campaign:-समाज की एकजुटता, युवाओं के कौशल विकास और नशामुक्ति अभियान पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *