रेस्क्यूDrowned :- गंगा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा Panchur Varta15 May 202615 May 202601 min मुनिकीरेती 15 मई 2026। बृहस्पतिवार की सांय 6:00 बजे के लगभग थाना मुनिकीरेती से एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि, पांडु पत्थर के पास गंगा नदी में 4 किशोर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। डूबने वाला युवक आशीष कुमार पुत्र ओम प्रकाश, उम्र 16 वर्ष, निवासी सागरपुर, जनकपुरी, नई दिल्ली। साथियों के अनुसार आशीष कक्षा 11 का छात्र था। चारों दोस्त गंगा नदी में नहा रहे थे तभी आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया। यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम के प्रशिक्षित डीप डाइवरों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा होने एवं नदी में विजिबिलिटी जीरो हो जाने के कारण सर्च अभियान स्थगित करना पड़ा। अभी तक डूबे किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एस डी आर एफ टीम की आमजन से अपील गंगा नदी का जलस्तर व बहाव वर्तमान में काफी तेज है। कृपया अनजान व गहरे स्थानों पर न नहाएं। घाटों पर लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करें। बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें। ये भी पढ़ें: workers :- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा Post navigation Previous: Census Process :- जनगणना आयुक्त नारायण ने देहराखास के कुछ घरों में पहुंचकर करीब से देखी जनगणना प्रक्रियाNext: Don’t Panic :- किसी दुर्घटनावश कूल्हे की हड्डियाँ टूट गई हों या फिर खिसक गई हों तो घबराइये मत चले आये एम्स Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
workers :- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा Panchur Varta15 August 202615 August 2026 0
Field Inspection:- पीपलकोटी टनल हादसा:सांसद बलूनी ने राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0
Death:- रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर, दो की मौत,14 गंभीर घायल Panchur Varta14 August 202614 August 2026 0