Headlines

Drowned :- गंगा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा

 मुनिकीरेती 15 मई 2026।

बृहस्पतिवार की सांय 6:00 बजे के लगभग थाना मुनिकीरेती से एस डी आर एफ को सूचना प्राप्त हुई कि,

पांडु पत्थर के पास गंगा नदी में 4 किशोर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया।

डूबने वाला युवक आशीष कुमार पुत्र ओम प्रकाश, उम्र 16 वर्ष, निवासी सागरपुर, जनकपुरी, नई दिल्ली।

साथियों के अनुसार आशीष कक्षा 11 का छात्र था।

 चारों दोस्त गंगा नदी में नहा रहे थे तभी आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।

यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

टीम के प्रशिक्षित डीप डाइवरों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया गया।

अंधेरा होने एवं नदी में विजिबिलिटी जीरो हो जाने के कारण सर्च अभियान स्थगित करना पड़ा। अभी तक डूबे किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

एस डी आर एफ टीम की आमजन से अपील गंगा नदी का जलस्तर व बहाव वर्तमान में काफी तेज है।

कृपया अनजान व गहरे स्थानों पर न नहाएं। घाटों पर लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करें। बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें।

ये भी पढ़ें:   Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *