उत्तराखंडTransfers:- उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 आईएएस अफसरों के तबादले,आशीष चौहान देहरादून के नये जिलाधिकारी Panchur Varta24 May 202624 May 202601 mins देहरादून 24 मई 2026। उत्तराखंड सरकार ने शनिवार देर शाम बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले और दायित्वों में बदलाव किया है। कई अहम जिलों और विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती से शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने का संदेश दिया है प्रमुख बदलाव एक नजर में: जिलाधिकारियों की अदला-बदली • देहरादून: आईएएस सवीन बंसल की जगह आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया। उन्हें स्मार्ट सिटी CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। • बागेश्वर: आईएएस आकांक्षा कोंडे की जगह अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। 2. सचिव और आयुक्त स्तर पर फेरबदल • सवीन बंसल को सचिव नियोजन बनाया गया है। • आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी विनय शंकर पांडे के पास थी • विनय शंकर पांडे को नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। • नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। • आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। 3. अन्य अहम नियुक्तियां • आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया है। • बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का नया पदभार दिया गया है। उनके पास पहले से पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार भी है क्यों अहम है यह फेरबदल? शनिवार रात कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सरकार का दावा है कि इसका मकसद प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ज्यादा प्रभावी बनाना और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इस फेरबदल में देहरादून और बागेश्वर जैसे बड़े जिलों के डीएम बदलने के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, नियोजन और नागरिक उड्डयन जैसे अहम विभागों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ये भी पढ़ें: Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल Post navigation Previous: Exposure:-सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा की प्रतिमा का अनावरणNext: Arrested :-भूमि धोखाधड़ी में पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Mock Drill:- गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित हुई मॉकड्रिल Panchur Varta13 October 202613 October 2026 0
Inauguration:- हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Cabinet Meeting:- मंत्री मण्डल की बैठक हरिद्वार मेला नियंत्रण में हुई आयोजित Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Earthquake :- उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, रात 8:07 बजे दर्ज हुए झटके Panchur Varta10 October 202610 October 2026 0