Headlines

Field Inspection:-जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

 उत्तरकाशी 29 मई 2026।

उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भटवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत पिलंग गांव को जोड़ने वाले निर्माणाधीन 48 मीटर स्पान स्टील गार्डर मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप आगामी 15 अगस्त तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत रखने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान पिलंग, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं, ब्रिडकुल कनिष्ठ अभियंता अनुराग चौहान, मंजीत सिंह सहित स्थानीय उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   New Direction :- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से सीमांत क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और विकास की नई दिशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *