Headlines

Smuggling:-17 लाख रू की स्मैक के साथ मां-बेटे को पुलिस ने पकड़ा

 देहरादून 04 जून 2026।

 थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर जोगीवाला चौक के पास से 02 नशा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 17 लाख रूपये मूल्य की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेच कर कमाये गये 7,120/- रु0 बरामद हुए।

दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 202/2026 धारा 8/21/27 ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी हुयी गिरफ्तार दोनो अभियुक्त माँ – बेटे है तथा अभियुक्त अर्श स्वंय भी नशे का आदी है,

तथा उक्त स्मैक को वह एक स्थानीय ड्रग पेडलर से खरीद कर लाया था, जिसे वह अपनी मां के साथ मिलकर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं,

व नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था ओर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा दोनो मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त में अर्श उर्फ छररा पुत्र सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष।

– आसमा पत्नी सरताज निवासी नियर जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 50 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Firing :- देहरादून में बैंककर्मी पर दिनदहाड़े फायरिंग, पेट को छूकर निकली गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *