Headlines

Arrest :- बिहार में लूट तथा हत्या में वांछित ₹ 25 हजार का ईनामी बदमाश आया पुलिस की गिरफ्त में

ऋषिकेश 11 जून 2026।

 बिहार पुलिस के माध्यम से ऋषिकेश पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला सीतामढ़ी (बिहार) का वांछित एवं ₹ 25 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद नसीम अख्तर पुत्र महफूज आलम,

कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में गिरफ्तार अपने भाई वसीम की पैरवी एवं सहायता के लिए ऋषिकेश आया है।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं संभावित गतिविधियों को देखते हुए उसके द्वारा किसी गंभीर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका थी।

सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा ऋषिकेश पुलिस तथा SOG देहात की संयुक्त टीम का गठन कर अभियुक्त की धरपकड़ हेतु तत्काल सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए,

जिस पर पुलिस टीमों द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,

चेकिंग के दौरान मुखबिर एवं सर्विलांस के माध्यम से पुलिस टीम को अभियुक्त के नटराज फ्लाईओवर, हरिद्वार रोड पर होने की सूचना प्राप्त हुई,

जिस पर पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त की धर पकड़ हेतु घेराबंदी कर अभियुक्त को नटराज फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया,

जिसके कब्जे से पुलिस टीम को एक देसी तमंचा 12 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसने अपने भाई वसीम व अपने अन्य साथियों के साथ बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।

तथा घटना के दौरान उक्त व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही बिहार पुलिस उन्हें लगातार ढूंढ रही थी।

पुलिस से बचने के लिए उसका भाई वसीम अपने अन्य साथियों के साथ अपने ससुराल ऋषिकेश आ गया था,

परंतु ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने उसे तथा उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अभियुक्त बिहार पुलिस से बचने एवं अपने भाई से मिलने के लिए ऋषिकेश आया था,

परंतु पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर वह ट्रेन के माध्यम से फरार होने की योजना बना रहा था,

परंतु इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचे के संबंध में उसके द्वारा बताया कि वह उक्त तमंचे को बिहार से गोरखपुर के रास्ते लेकर आया था।

मोहम्मद नसीम अख्तर उम्र 25 वर्ष पुत्र महफूज आलम निवासी -वार्ड नं० 06, ग्राम टोला इस्लामपुर, पोस्ट मोहनी सकरोली, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार)

बरामदगी  01 अवैध तमंचा (12 बोर/देशी कट्टा)। 02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)।

01 सैमसंग मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं नकद 1,200/- रुपये।

ये भी पढ़ें:   Black Magic🪄:- तंत्र-मंत्र के नाम पर बाबा ने धोखाधडी से ठगे 65 तोला सोना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *