Headlines

Mandatory:- सुरक्षा सर्वोपरि, हर विद्युत कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य- एमडी ध्यानी

देहरादून, 17 सितम्बर 2026।

विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के मोहनपुर विद्युत सबस्टेशन परिसर में पूजा-अर्चना ,

एवं सुरक्षा किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी,

निदेशक (वितरण एवं परियोजना) एम.आर. आर्य सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यरत लाइन कार्मिकों को सुरक्षा किट वितरित की गईं।

प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने स्वयं मोहनपुर सबस्टेशन में कार्यरत लाइनमैन एवं तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करते हुए,

उनके सुरक्षित कार्य वातावरण के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक ने आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का भी अवलोकन किया।

उन्हें सेंसर-आधारित अलार्मयुक्त सुरक्षा हेलमेट तथा एलटी, 11 केवी एवं 33 केवी विद्युत तंत्र पर कार्य करने के लिए विकसित पॉकेट-साइज सुरक्षा उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन दिखाया गया।

इन उपकरणों की विशेषता यह है कि वे संभावित जोखिमों की पूर्व चेतावनी देकर दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

अपने संबोधन में पी.सी. ध्यानी ने कहा कि विद्युत क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि किसी भी विद्युत कार्य को करते समय निर्धारित सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें,

तथा सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है,

इसलिए सुरक्षा नियमों के प्रति किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

निदेशक (वितरण एवं परियोजना) एम.आर. आर्य ने भी कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि,

आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग से कार्य क्षमता बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित,

विश्वसनीय एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने का संकल्प लिया।

कर्मचारियों ने भी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ें:   Survey:- सीएम धामी ने जीपीएस/जीआईएस मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *