Headlines

रेस कोर्स में हुई घटना के बाद परिजनों से मिले मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

रेस कोर्स में हुई घटना के बाद परिजनों से मिले पीड़ित को दो लाख रुपए आर्थिक सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा  मंत्री अग्रवाल।


देहरादून–  संदिग्ध परिस्थिति में हुई किशोरी की मौत पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की।गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने रेसकोर्स में हुई घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों से मिले और उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जल्द ही आएगी।

ये भी पढ़ें:   Fake Certificate:- फर्जी प्रमाणपत्र मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच

उस रिपोर्ट के आधार पर जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में परिजनों के साथ है। कहा कि आरोपी जो भी होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने परिवार को मुख्यमंत्री राहत को उसे आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक विनोद चमोली सहित पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *