Headlines

Meeting :- किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर कृषि मंत्री की तैयारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून 17 जून 2026।

 कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर,

आगामी 20 जून को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम,

तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखण्ड प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के हस्तांतरण अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जनपद हरिद्वार में आयोजित किया जाए।

इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कृषि एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आगामी 26 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पंतनगर,

एवं रुद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान किसानों के हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं नवाचारों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनपदों में स्थापित किए जाने वाले वेदर स्टेशनों के शुभारंभ का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

इसके अतिरिक्त, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत 25 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में क्लस्टर आधारित कार्यों का शुभारंभ भी किया जाएगा।

बैठक में सचिव कृषि सुरेन्द्र नारायण पाण्डे, अपर सचिव कृषि आनन्द श्रीवास्तव, कृषि निदेशक दिनेश कुमार,

निदेशक हॉर्टिकल्चर मिशन महेन्द्र पाल तथा संयुक्त कृषि निदेशक अभय सक्सैना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Kavad Yatra :- रेखा आर्या हर की पौड़ी से निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *