Headlines

Earthquake :- वेनेज़ुएला में 7.5 तीव्रता के झटके से दहला काराकस

 वेनेज़ुएला 25 जून 2026।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला के काराकास में बुधवार देर शाम दो बार आए भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहले 7.1-7.5 तीव्रता का भूकंप आया,

जिसके मात्र 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया।

दोनों भूकंपों का केंद्र देश के उत्तरी कैरेबियाई तट पर मोरोन क्षेत्र के पास बताया गया है।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में आए भूकंप के बाद मलबे में राहत एवं बचाव कार्य करते बचावकर्मी।

वहीं जापान में 6.9 और अमेरिका के नॉर्थ केलिफोर्निया में 5.6 में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

  अमेरिका और जापान में फिलहाल कोई जानमाल का नुकसान नहीं,

  भूकंप के झटके वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास सहित देश के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

राजधानी में कई इमारतों के ढहने, सड़कों पर मलबा फैलने और बिजली तथा संचार सेवाओं के प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग भयभीत होकर घरों और दफ्तरों से बाहर भागते दिखाई दिए।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

काराकस के अल्टामीरा और लॉस पालोस ग्रांदेस क्षेत्रों में इमारतों के गिरने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

 भूकंप के बाद कुछ समय के लिए प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई थी,

हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। झटके पड़ोसी कोलंबिया तक महसूस किए गए।

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज (Delcy Rodríguez) ने आपातकाल की घोषणा करते हुए,

लोगों से सतर्क रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की है।

सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह पिछले कई दशकों में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है।

USGS ने प्रारंभिक आकलन में बड़े पैमाने पर नुकसान और भारी जनहानि की आशंका जताई है,

हालांकि मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

 वेनेजुएला की राजधानी काराकस में आए भूकंप के बाद मलबे में राहत एवं बचाव कार्य करते बचावकर्मी।

ये भी पढ़ें:   Trayodashi Sanskar:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्मश्री स्व राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *