रेस्क्यूFemale Passenger:- केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री Panchur Varta27 June 202627 June 202601 mins रुद्रप्रयाग 27 जून 2026। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई एक 44 वर्षीय महिला यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गई। समय पर सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रेस्क्यू कर गौरीकुंड बाजार तक सुरक्षित पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना मिली थी, कि केदारनाथ से गौरीकुंड आते समय ‘छोड़ी’ नामक स्थान पर एक महिला यात्री घोड़े से गिर गई है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं। टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद गौरीकुंड बाजार तक पहुंचाया। बताया गया कि घायल महिला की पहचान हरियाणा निवासी सुलेखा, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है। वह केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और घोड़ा-खच्चर पर यात्रा करते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की है। ये भी पढ़ें: Direct Gaze:- तमक नाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली और राहत कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश Post navigation Previous: New Life 🧬:- डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से 15 किलो की ओवेरियन ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालाNext: Resuscitation:-रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशन- डीएम Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Search :- तमक नाला हादसा में लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी Panchur Varta11 August 202611 August 2026 0
Direct Gaze:- तमक नाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली और राहत कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश Panchur Varta11 August 202611 August 2026 0
Crashed:- देवप्रयाग में हरिद्वार की बोलेरो गहरी खाई में गिरी एक घायल,एक लापता व पांच की मौत Panchur Varta7 August 20267 August 2026 0
Death:- बूँगाछीना में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, पीजीआई कॉलेज के छात्र की मौत, दूसरा घायल Panchur Varta7 August 20267 August 2026 0