देश-विदेशConference :- राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री चौधरी Panchur Varta30 June 202601 mins नई दिल्ली 30 जून 2026। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली (पूसा परिसर) में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय, “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में प्रतिभाग किया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर के ग्रामीण विकास मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों के साथ, ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु ग्रामीण विकास की योजनाओं, नवाचारों और चुनौतियों पर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में प्राप्त अनुभवों एवं विभिन्न राज्यों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का लाभ उत्तराखण्ड में भी लिया जाएगा, जिससे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाते हुए राज्य के ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। ‘गांवों का विकास ही भारत का विकास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए, उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर और तेजी से लागू करने का संकल्प दोहराया। ये भी पढ़ें: Video :- अफगानिस्तान में नए रेल नेटवर्क की शुरुआत, तालिबान ने जारी किया वीडियो; क्षेत्रीय व्यापार को मिल सकती है नई रफ्तार Post navigation Previous: Horoscope :- मंगलवार का पंचांग और राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिनNext: Strong :- सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. रावत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Video :- अफगानिस्तान में नए रेल नेटवर्क की शुरुआत, तालिबान ने जारी किया वीडियो; क्षेत्रीय व्यापार को मिल सकती है नई रफ्तार Panchur Varta30 September 202630 September 2026 0
Strike Postponed:- बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित, देर रात हुई वार्ता में बनी सहमति Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Cheap Plans:- टीआरएआई का बड़ा आदेश टेलीकॉम कंपनियां को लाने होंगे सस्ते प्लान, स्पैम कॉल पर भी सख्ती Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Engineer:- सृष्टि के प्रथम अभियंता और शिल्पकार की जयंती, जानिए क्यों मनाया जाता है विश्वकर्मा जयंती का पर्व Panchur Varta17 September 202617 September 2026 0