Headlines

Rescue:-भीमताल के समीप खाई में गिरा डम्पर चालक घायल 

भीमताल 05 जुलाई 2026।

मध्य रात्रि भीमताल से आगे एक डम्पर के सड़क से नीचे खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम बिना विलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

आपदा नियंत्रण कक्ष, नैनीताल से सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुँची।

मौके पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि पत्थर लेकर मुक्तेश्वर जा रहा डम्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया था।

एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक सूरज सिंह बिष्ट, पुत्र  देवेंद्र सिंह,

निवासी कसियालेक, मुक्तेश्वर को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु भवाली अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *