Headlines

Chhatron ki Gunj:- देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: पेपर लीक, भर्ती में देरी और युवाओं के भविष्य पर छात्रों से सीधा संवाद

देहरादून 18 जुलाई 2026।

राजस्थान के कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद देहरादून में  आयोजित इस विशेष संवाद कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आठ बजे कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल पहुंचे।

संवाद कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच पर म्यूजिकल इवेंट्स हुआ जिसमें छात्रों ने खूब इंजॉय करते हुए समय बिताया।

राहुल गांधी के मंच पर आने के पश्चात छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और युवाओं ने हिस्सा लिया तथा शिक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

बारिश के कारण कार्यक्रम निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ, लेकिन खराब मौसम भी युवाओं के उत्साह को कम नहीं कर सका।

सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। युवाओं में राहुल गांधी से सीधे अपनी बात रखने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

इससे पहले राहुल गांधी ने देहरादून के एक निजी होटल में उत्तराखंड कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात, संगठन की रणनीति और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक समाप्त होने के बाद राहुल गांधी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

छात्रों ने साझा किए अपने संघर्ष-

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों और युवाओं के साथ खुला संवाद रहा।

मंच पर पहुंचे दून से दो युवती व एक युवक तथा बिहार के एक युवक ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक,

भर्ती परीक्षाओं में देरी, पारदर्शिता की कमी और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे उठाए।

तो वहीं मंच पर शिक्षक ने अपनेेेेेेेे सुझाव और आप बीती मंच सेे साझा की और उन्होंनेे कहाकि मैंने ऑनलाइन पढ़ाना तो बंद कर दिया है।

मगर मगर जहांं भी शिक्षा को लेकर इस तरह का कोई चर्चा, संवाद कार्यक्रम होगा मैं उसमें उस कार्यक्रम में  जरूर प्रतिभाग करूंगा चाहे वह देश किसी भी कोने  क्यों ना हो।

कई अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्षों की मेहनत के बावजूद पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

कुछ छात्रों ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है।

अनेक युवाओं ने बताया कि एक परीक्षा की तैयारी में वर्षों का समय और परिवार की जमा-पूंजी खर्च हो जाती है,

लेकिन बार-बार होने वाली गड़बड़ियों से उनका आत्मविश्वास टूटने लगता है।

राहुल गांधी ने दिया भरोसा-

छात्रों की बातें सुनने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं की समस्याएं केवल उत्तराखंड की नहीं बल्कि पूरे देश की चुनौती बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और युवाओं को न्याय मिलना लोकतंत्र की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज संसद से लेकर देशभर के मंचों तक मजबूती से उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता और कांग्रेस युवाओं के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

बेबाकी से रखे सवाल और सुझाव-

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने बिना किसी झिझक के अपने सवाल रखे। उन्होंने रोजगार, शिक्षा की गुणवत्ता, सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों,

परीक्षा प्रणाली और युवाओं के पलायन जैसे विषयों पर भी चर्चा की। राहुल गांधी ने छात्रों की बातों को ध्यान से सुना और कई मुद्दों पर उनसे विस्तार से बातचीत की।

कांग्रेस ने बताया युवाओं की आवाज का मंच-

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को अपनी समस्याएं सीधे रखने का मंच है।

उनका कहना था कि इस संवाद का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना है।

कार्यक्रम के समापन पर बड़ी संख्या में छात्र राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और कार्यक्रम में शिक्षा,

रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से केंद्र में रहे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम आगे भी विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जाएंगे,

ताकि युवाओं की आवाज नीति निर्माण के केंद्र तक पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:   Students' Voice:- राहुल गांधी बन्नू स्कूल में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में होंगे शामिल, छात्रों और युवाओं से करेंगे संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *