Headlines

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी का साथ व आश्रय देने वालों दो को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून  – थाना सेलाकुई पर एक महिला ने 27 फरवरी को अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष के साथ मजदूरी का कार्य करने वाले फरहान के द्वारा बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया था,

जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 28/24 धारा 376/505भादवी तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम फरहान पंजीकृत कर पुलिस ने अभियुक्त को धूलकोट तिराहे से गिरफ्तार किया।
अभियोग की विवेचना में नाबालिक से दुष्कर्म की घटना में अभियुक्त का सहयोग करने तथा

उसे आश्रय देने में व्यक्ति दिनेश यादव उम्र 25 वर्ष तथा युवती मुस्कान उम्र 19 वर्ष की संलिप्तता पाई गई, प्रकाश में आये दोनों अभियुक्तों को आज  03 मार्च 24 को पुलिस टीम ने जमनपुर सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Inspection:-भूवैज्ञानिक व उपजिलाधिकारी बड़कोट ने टीम के साथ किया आपदा प्रभावित ग्राम सौली, नौगांव का निरीक्षण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *