Headlines

Rescue :- एस डी आर एफ ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया रेस्क्यू 

रुद्रप्रयाग 28 जुलाई 2026।

 एस डी आर एफ टीम को रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में तीन महिलाओं के नदी के बीच बने टापू पर फंस जाने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि तीनों महिलाएं लकड़ी एकत्रित करने के लिए नदी पार गई थीं।

इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में बने टापू पर फंस गईं।

नदी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण महिलाओं का स्वयं बाहर निकलना संभव नहीं था तथा स्थिति लगातार जोखिमपूर्ण होती जा रही थी।

परिस्थितियों का त्वरित आकलन करते हुए एस डी आर एफ टीम ने रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया।

अभियान के दौरान नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के बावजूद एस डी आर एफ के एक जवान ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना,

सुरक्षा उपकरणों की सहायता से उफनती नदी को पार कर टापू पर फंसी महिलाओं तक पहुंच बनाई।

इसके उपरांत टीम ने सुनियोजित एवं समन्वित प्रयासों से तीनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के किनारे ला कर पार कराया।

रेस्क्यू की गई महिलाओं का विवरण निम्नवत है-रवीना देवी, पत्नी श्री सूरज कुमार, आयु 25 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।

-गीता देवी, पत्नी श्री जितेन्द्र कुमार, आयु 36 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।

-पिंकी देवी, पत्नी श्री सतीश लाल, आयु 40 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा।

ये भी पढ़ें:   Search:- भागीरथी नदी में बहे बालक की तलाश में एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्चिंग अभियान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *