Headlines

Inspection :- ईड़ाबधाणी वार्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

चमोली 28 जुलाई 2026।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईड़ाबधाणी वार्ड का स्थलीय निरीक्षण कर बीती रात हुई भारी वर्षा के बाद की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड से गुजरने वाले नाले का अवलोकन किया तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भू-धंसाव की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए,

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नालियों के निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्षाकाल को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें,

ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह,

सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   inspection :- जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त अप्रोच वाल का निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *