Headlines

Suicide:-सॉरी मम्मी, अब और सहन नहीं होता वीडियो बनाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

देहरादून 31 जुलाई 2026।

देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में  बुधवार को सरकारी स्कूल में कार्यरत नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

शादी के महज आठ महीने बाद महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना से पहले उसने एक वीडियो बनाया,

जिसमें वह अपनी मां से माफी मांगते हुए कहती है कि, “सॉरी मम्मी मैं ऐसे जा रही हूं,

लेकिन अब और सहन नहीं होता. मैं इनकी मानसिकता को नही बदल सकी.”

मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी.

सौरभ सचिवालय में निजी सचिव के पद पर  कार्यरत हैं, जबकि सृष्टि पौड़ी के श्रीकोट क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका थीं।

शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव की बात सामने आने लगी।

ये भी पढ़ें:   Fake Appointment ✉️:- बैराज रोड पर एम्स ऋषिकेश की सुरक्षा टीम का स्टिंग ऑपरेशन; फर्जी नियुक्ति पत्र और 2 लाख रुपये नकद बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *