रेस्क्यूDeath:- बूँगाछीना में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, पीजीआई कॉलेज के छात्र की मौत, दूसरा घायल Panchur Varta7 August 20267 August 202601 mins पिथौरागढ़ 07अगस्त 2026। थल थाना क्षेत्र के बूँगाछीना में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में पीजीआई कॉलेज बूँगाछीना के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना दोपहर 13:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल जगदीश मारकोना तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन मिले। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को घटना के बाद ही एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेज दिया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान दिव्यांश पुत्र गिरीश कापड़ी, निवासी सतगढ़, कनालीछीना, तथा कमल बोरा पुत्र होशियार सिंह, निवासी चौपता, देवलथल, थाना थल के रूप में हुई है। दोनों युवक पीजीआई कॉलेज बूँगाछीना के छात्र बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से कॉलेज के छात्रों और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है। ये भी पढ़ें: Rescue:- चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर हादसा: 400 मीटर गहरी खाई से युवती का शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान Post navigation Previous: Trapped:- नाले के बढ़े जलस्तर के बीच फंसी ने महिला को एसडीआरएफ पार करायाNext: Decisions:- धामी कैबिनेट ने जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति के लिए फैसले Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर हादसा: 400 मीटर गहरी खाई से युवती का शव बरामद, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान Panchur Varta21 September 202621 September 2026 0
Rescue :- पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने निकाला खाई से Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Accident:- खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; तीन गंभीर देहरादून रेफर Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Safe:- चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा को लेकर हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा Panchur Varta15 September 202615 September 2026 0