Headlines

First Session:- 29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र – रेखा आर्या

देहरादून 07 अगस्त 2026।

उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय पहला सत्र 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट से विश्वविद्यालय में 122 पदों के सृजन पर मुहर लगने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि देव पूजन के साथ ही इसके पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश कैबिनेट द्वारा विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 122 नए पदों के सृजन को मिली मंजूरी पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने बताया कि धामी सरकार द्वारा स्वीकृत इन पदों पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होंगी।

खेल मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

खेल मंत्री ने 29 अगस्त के दिन को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उत्तराखंड की खेल संस्कृति को एक नया आयाम देगा।

इस संस्थान के जरिए प्रदेश के युवाओं और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं,

आधुनिक प्रशिक्षण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे राज्य के खिलाड़ी वैश्विक पटल पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:   Strategy:- उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: पहले दिन देहरादून वॉरियर्स और मसूरी क्वींस की जीत, कप्तान नंदिनी कश्यप बोलीं- हर मैच की बनाई है अलग रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *