Headlines

Release:-सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया

देहरादून 09 अगस्त 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति,

देहरादून की वेबसाइट और क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि,

जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने और समाज को जागरूक करने में ऐसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए बच्चों की शिक्षा, संस्कार,

अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से उत्तराखंड को नई दिशा दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:   E -KYC:-15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *