Headlines

Newly Appointed:-:बद्रीनाथ वन प्रभाग की नवनियुक्त उप वन संरक्षक ने पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट

चमोली 13 अगस्त 2026।

बद्रीनाथ वन प्रभाग की नवनियुक्त उप वन संरक्षक प्रणाली रमेश (भा.व.से.-2023) ने जनपद में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद आज पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उप वन संरक्षक प्रणाली रमेश ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जनपद में वन एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को लेकर बातचीत हुई।

साथ ही वन क्षेत्रों की सुरक्षा, वन अपराधों की रोकथाम, वनाग्नि एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में आपसी तालमेल को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।

चमोली जैसे विशाल वन क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले जनपद में दोनों विभागों के बीच बेहतर तालमेल बेहद महत्वपूर्ण है।

यह मुलाकात आपसी सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत रही।

ये भी पढ़ें:   Inspection:- नौगांव सौली के भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *