Headlines

Encounter:-पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

 देहरादून 13 अगस्त 2026।

बुधवार की देर रात प्रेमनगर पुलिस द्वारा दरू चौक के पास चेकिंग के दौरान गोरखपुर चौक की तरफ से आती हुई,

बिना नंबर की एक काले रंग की मोटरसाइकिल में सवार 02 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर रुकने का इशारा किया।

 तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए मौके से चाय बागान की ओर फरार हो गये,

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से उक्त संदिग्ध वाहन सवारों की तलाश हेतु आसपास के थानों को अवगत कराते हुए उनका पीछा किया गया,

पुलिस टीम को पीछा करता देख संदिग्ध बाइक सवार बदमाश पितांबरपुर बनियावाला मार्ग पर मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर चाय बागान की ओर भाग गये,

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस का सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जबाबी फायर में एक बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लग गई,

जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जबकी उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर,

हाल निवासी – आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष,

तथा फरार बदमाश की पहचान नवाब निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा,

02 खोखा कारतूस तथा सड़क किनारे छोड़ी गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गौकशी हेतु लायी गई।

01 कुल्हाड़ी, 01 चापड़, 02 छुरी व 01 नाइलोन की रस्सी बरामद हुई।

पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 168/26, धारा – 109 बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का गैंगस्टर है, जो विगत 02 वर्षों से प्रेम नगर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था।

उक्त घटना के संबंध में थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं०- 158/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व 3/11 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है।

उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके 04 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियुक्त के विरुद्ध गौकशी, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह काफी लम्बे समय से गौकशी के कार्य में लिप्त हैं।

पूर्व में उसके द्वारा अपने 04 अन्य साथियों के साथ प्रेम नगर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था,

जिसमें पुलिस द्वारा उसके चारों साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही वह लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था।

आज अभियुक्त सहारनपुर से अपने साथी नवाब के साथ पुनः टी-स्टेट व उसके आसपास घूमने वाले आवारा गोवंश की रैकी कर गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए आया था।

तथा पुलिस से बचने के लिए उसके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी।

 अभियुक्तः-रईस पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, थाना मंडी, जिला सहारनपुर, हाल निवासी – आजाद कॉलोनी, अलावलपुर रोड, कस्बा छुटमलपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

फरार अभियुक्त :-नवाब निवासी सहारनपुर।

 बरामदगीः– एक 315 बोर के तमंचा

– 02 खोखा कारतूस,

– 01 चापड़, 01 कुल्हाड़ी तथा 02 छुरी,

– एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।

ये भी पढ़ें:   Death:-अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में युवती की हो गयी थी मृत्यु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *