रेस्क्यूStranded:- भारी बारिश के कारण स्वारना नदी में फंसे यूपीईएस के छः छात्रों का किया एसडीआरएफ ने Panchur Varta18 August 202618 August 202601 mins देहरादून 18 अगस्त 2026। यूपीईएस विश्वविद्यालय के 06 छात्र ट्रैकिंग करने के लिए स्वारना नदी, मिसरास पट्टी, थान गांव, देहरादून क्षेत्र में गए थे। वापस आते समय अचानक हुई तेज बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे छात्र जंगल में ही फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र और बढ़े हुए जलस्तर के कारण टीम ने लगभग 6 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर, सभी 6 छात्रों को सकुशल रेस्क्यू किया और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया। रेस्क्यू किए गए सभी छात्र यूपीईएस के हैं और उनकी स्थिति सामान्य है। एसडीआरएफ ने सभी पर्यटकों और छात्रों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास न जाएं और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही ट्रैकिंग पर निकलें। ये भी पढ़ें: Rescue:- बीन नदी में मैक्स पलटने की सूचना पर एस डी आर एफ ने किया दो व्यक्तियों का रेस्क्यू Post navigation Previous: Rescue:- बीन नदी में मैक्स पलटने की सूचना पर एस डी आर एफ ने किया दो व्यक्तियों का रेस्क्यूNext: Target:- मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से बढ़े रोजगार के अवसर, 250 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue:- बीन नदी में मैक्स पलटने की सूचना पर एस डी आर एफ ने किया दो व्यक्तियों का रेस्क्यू Panchur Varta18 August 202618 August 2026 0
Recovered:- शक्तिनहर में डूबे युवक का एस डी आर एफ ने बरामद किया शव Panchur Varta17 August 202617 August 2026 0
Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0
Search :- लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर कर रही है सघन सर्च Panchur Varta16 August 202616 August 2026 0