रेस्क्यूRecovered :- रेस्क्यू टीम ने धौलीगंगा नदी में पंकज रुधौला का शव बरामद किया Panchur Varta22 August 202622 August 202601 mins चमोली 22 अगस्त 2026। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में 10 अगस्त को अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी, एवं मलबे की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक हवलदार पंकज रुधौला लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस व प्रशासन सहित विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लापता चालक की तलाश के लिए चमोली पुलिस, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स की टीमें लगातार अभियान में जुटी रहीं। तमक नाले एवं आसपास के संभावित स्थानों के साथ-साथ नदी के किनारे भी सघन खोजबीन की जाती रही। सर्च अभियान में सर्च एंड रेस्क्यू डॉग स्क्वॉड, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की विशेष टीमें भी सक्रिय रहीं। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी एवं सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता ली गई। तेज बहाव, मलबे एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार संभावित स्थानों को खंगालती रहीं। लगातार 12 दिनों तक चले सघन सर्च अभियान के दौरान आज धौलीगंगा नदी के किनारे भला गांव के समीप पंकज रुधौला का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Body Recovered:- शक्ति नहर में गिरी कार लापता व्यक्ति का शव बरामद Post navigation Previous: Fraud 🤢:- शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर नर्स से 32 लाख की ठगी, आरोपी पिथौरागढ़ से गिरफ़्तार Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Body Recovered:- शक्ति नहर में गिरी कार लापता व्यक्ति का शव बरामद Panchur Varta21 August 202621 August 2026 0
Search Intensifies:- अत्याधुनिक तकनीक से तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज Panchur Varta19 August 2026 0
Tunnel Rescue:- टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूरा 11 श्रमिक सकुशल बाहर निकाले गए, 11 की दुखद मौत Panchur Varta19 August 202619 August 2026 0
Bodies Recovered 😔:- मेहर गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने मलबे से तीनों शव किए बरामद Panchur Varta19 August 202619 August 2026 0