एसआईआर (SIR) को लेकर रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस के बीएलओ-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत धस्माना जी एवं सह-प्रभारी सुशांत बोरा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह नेगी ने की।
बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ-2 को आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों को बैठक में रखा और उनके समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
विधानसभा प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना आवश्यक है।
सह-प्रभारी सुशांत बोरा ने भी बीएलओ-2 से क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से समन्वय स्थापित करने,
और एसआईआर से संबंधित समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, अज़बपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय उनियाल, बी एल ए 1 सतेंद्र पवार,