Headlines

Arrested:- गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर वाहन लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

 देहरादून 07 सितंबर 2026।

पीड़ित रमनदीप सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्रेवाल ग्रीन व्यू ऋषिकेश रोड, डोईवाला,

देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि 27 जुलाई को वह अपनी स्कूटी सं0- UK07 HA-5479 से डोईवाला की ओर आ रहा था,

तो सीमेन्ट फेक्ट्री के करीब सौंग नदी डोईवाला के पास अज्ञात व्यक्तियों,

द्वारा उसे तमन्चा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी स्कूटी सं0- UK07 HA-5479 जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

वादी के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली डोईवाला पर मु०अ०सँ०- 230/26, धारा- 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए।

निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डोईवाला तथा एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर,

घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तों की अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे अथक प्रयासों व मुखबिर की सूचना पर  06 सितंबर को पुलिस टीम द्वारा पुरानी घमंडपुर रोड, जौलीग्रान्ट,

डोईवाला से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों- हर्षदीप सिंह पुत्र सिंदर सिंह- अंकित कुमार पुत्र संतरपाल को घटना में लूटी गयी स्कूटी सं0- UK07 HA-5479 के साथ गिरफ्तार किया गया,

अभियुक्तों की तलाशी में उनके कब्जे से उक्त घटना में प्रयुक्त 12 बोर तथा 315 बोर के 02 अवैध तमंचे तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना में शामिल उनके एक अन्य साथी को कुछ दिन पूर्व अवैध तमंचे के साथ हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आज भी अभियुक्त पुनः किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में वापस देहरादून आए थे।

 गिरफ्तार अभियुक्त हर्षदीप पूर्व में चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त अंकित पूर्व में देहरादून में ही एक प्राइवेट सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

तथा डोईवाला क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के साथ रहता था, जिस कारण उसे क्षेत्र की अच्छी जानकारी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 गिरफ़्तार अभियुक्त में  हर्षदीप सिंह पुत्र सिंदर सिंह निवासी दादूपुर, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, उम्र- 23 वर्ष।

– अंकित कुमार पुत्र संतरपाल निवासी ग्राम अब्दीपुर, थाना खानपुर, जिला हरि‌द्वार, उम्र- 22 वर्ष।

 बरामदगी का विवरण :- स्कूटी सं0- UK07 HA-5479,01 देशी तमंचा 12 बोर, 01 देशी तमंचा 315 बोर ,02 जिंदा कारतूस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *