रेस्क्यूRescue :- पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने निकाला खाई से Panchur Varta16 September 202616 September 202601 min उत्तरकाशी 16 सितम्बर 2026। पुलिस चौकी जानकीचट्टी जनपद उत्तरकाशी से एस डी आर एफ पोस्ट जानकीचट्टी को राणा चट्टी, एवं स्यानाचट्टी के मध्य एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी हुई कि उक्त व्यक्ति वाहन चालक था, जिसका पैर फिसलने के कारण वह लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। एस डी आर एफटीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई तथा उसे सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति की पहचान उपेंद्र पुत्र रामबुल, उम्र 50 वर्ष, निवासी मेरठ के रूप में हुई है। रेस्क्यू के उपरांत घायल को आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया। ये भी पढ़ें: Missing Trackers:- केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग Post navigation Previous: Accident:- खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; तीन गंभीर देहरादून रेफरNext: Role:- विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम- सीएम धामी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Missing Trackers:- केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और बैग Panchur Varta3 November 20263 November 2026 0
Crashed:-सीएम धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन को दिए त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश Panchur Varta30 October 202630 October 2026 0
Helicopter 🚁 Crashes :- बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत Panchur Varta30 October 202630 October 2026 0
ब्यानगढ़ में स्कूटी दुर्घटना, एसडीआरएफ ने गोमती नदी से युवक का शव निकाला Panchur Varta27 October 202627 October 2026 0