Headlines

मार्च 2027 तक 1 करोड़ रूफटॉप सोलर संयंत्रों लगा ने का लक्ष्य

देहरादून 16 सितंबर 2026।

प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक देशभर में एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य को,

पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों,

बिजली वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि योजना के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगामी एक माह के दौरान देशभर में ब्लॉक और तहसील स्तर पर सेवा-सेतु शिविरों का आयोजन किया जाए।

इसके साथ ही 5, 6 और 7 अक्टूबर 2026 को विशेष रूप से वृहद स्तर पर सेवा-सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे,

जिनमें आम नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन और स्थापना प्रक्रिया में भी सहायता प्रदान की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि योजना की नोडल एजेंसी आरईसी लिमिटेड (REC Limited) एक विशेष डिजिटल पोर्टल विकसित कर रही है,

जिसके माध्यम से सभी राज्य अपने यहां आयोजित होने वाले सेवा-सेतु शिविरों की लाइव वीडियो, छायाचित्र और प्रगति रिपोर्ट अपलोड करेंगे।

इससे योजना के क्रियान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि पीएम सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के लागू होने के बाद से अब तक देशभर में लगभग 57 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है।

इनमें से करीब 19 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो चुके हैं, जबकि शेष उपभोक्ताओं के बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने राज्यों से योजना के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि उत्तराखंड राज्य 1,08,140 सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी,

निदेशक (वितरण एवं परियोजना) एम.आर. आर्य तथा मुख्य अभियंता एवं नोडल अधिकारी (सोलर) आशीष अरोड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के बाद यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर राज्य में प्रस्तावित सेवा-सेतु शिविरों के सफल आयोजन,

व्यापक जनसंपर्क अभियान तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें:   Agreement:- बहुउद्देशीय परियोजना किशाऊ को मिली नई गति, अमित शाह की मौजूदगी में छह राज्यों ने किया समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *