मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उपस्थित माताओं-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल का नंदा देवी महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि माँ नंदा-सुनंदा के स्वागत की परंपरा, लोकगीत, झोड़ा-चांचरी, ढोल-दमाऊं और लोक संस्कृति की विविध विधाएं इस महोत्सव के माध्यम से जीवंत होती हैं।
जिस समाज को अपनी संस्कृति और जड़ों पर गर्व होता है, वही आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि नैनीताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आस्था और अध्यात्म की भूमि भी है।
माँ नैना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, कैंची धाम और मुक्तेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों के कारण यह क्षेत्र विशेष पहचान रखता है।
प्रकृति और अध्यात्म का यह अद्भुत संगम नैनीताल को देश-दुनिया में विशिष्ट बनाता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नई पहचान दी जा रही है।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में हुए विकास कार्य इसके उदाहरण हैं।
इसी भावना के अनुरूप उत्तराखंड सरकार भी “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि केदारखंड की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से प्रमुख धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।
इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ प्राचीन विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार, मातृशक्ति को स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क,
पर्यटन तथा कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ नंदा-सुनंदा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया।
उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और प्रदेशवासियों को माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू,